Facebook पर अपनी ऑडियंस चुनना

लिंक कॉपी करें
Android ऐप पर मदद
कंप्यूटर पर मदद
iPad ऐप पर मदद
iPhone ऐप पर मदद
मोबाइल ब्राउज़र पर मदद
ऑडियंस सेलेक्टर की मदद से आप पोस्ट करते समय खास ऑडियंस चुन सकते हैं. आपके विकल्पों में शामिल हो सकते हैं:
पब्लिक: जब आप किसी चीज़ को पब्लिक के रूप में शेयर करते हैं, तो इसका मतलब है कि Facebook से बाहर के लोगों के साथ इसे कोई भी व्यक्ति देख सकता है.
दोस्त (+ टैग किए गए किसी भी व्यक्ति के दोस्त): इस विकल्प से आप Facebook पर अपनी पोस्ट में ऑडियंस के रूप में अपने दोस्तों को चुन सकते हैं. अगर पोस्ट में किसी अन्य व्यक्ति को टैग किया गया है, तो टैग किए गए व्यक्ति और उनके दोस्त सहित ऑडियंस की संख्या बढ़ जाती है. अगर आप नहीं चाहते कि आपकी फ़ोटो या पोस्ट, टैग किए गए लोगों के दोस्तों को दिखाई दे, तो आप इस सेटिंग को बदल सकते हैं. स्टोरी के आगे मौजूद ऑडियंस चुनने वाले टूल पर क्लिक करें, कस्टम चुनें और टैग किए गए लोगों के दोस्त वाले बॉक्स को अनचेक करें.
सिर्फ़ मैं: इस विकल्प से आप अपनी टाइमलाइन पर ऐसी चीज़ें पोस्ट कर सकते हैं, जो सिर्फ़ आपको दिखाई देती हैं. 'सिर्फ़ मैं' के रूप में चुनी गई ऑडियंस वाली पोस्ट आपकी फ़ीड में दिखाई देंगी, न कि आपके दोस्तों की फ़ीड में. जब आप अपने कंटेंट में किसी व्यक्ति को टैग करते हैं और सिर्फ़ मैं चुनते हैं, तो आपने जिस व्यक्ति को टैग किया है, उनके अलावा कोई और ऑडियंस इसे नहीं देख सकती.
कस्टम: जब आप कस्टम चुनते हैं, तो आप ख़ास लोगों के साथ किसी चीज़ को शेयर कर सकते हैं या इसे ख़ास लोगों से छिप सकते हैं. अगर आपने फ़्रेंड लिस्ट सेट की हुई हैं, तो आप उन ख़ास दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं. साथ ही, कस्टम से आप ग्रुप या उस नेटवर्क के साथ भी शेयर कर सकते हैं, जिससे आप जुड़े हैं.

हाँ
नहीं

मदद पाने के अन्य तरीके

Meta AI सपोर्ट असिस्टेंट के साथ चैट करें
रियल-टाइम में समस्याएँ हल करें, बदलाव करें और सपोर्ट पाएँ