Instagram टीनएजर अकाउंट

13 से 17 साल के टीनएजर बच्चों को अपने आप सुरक्षित अनुभव मिल जाता है, जिसमें पहले से ये सीमाएँ मौजूद होंगी कि उनसे कौन संपर्क कर सकता है और उन्हें कैसा कंटेंट दिखाई देगा. साथ ही, उन्हें अपनी दिलचस्पी वाली चीज़ों से कनेक्ट करने और उन्हें एक्सप्लोर करने के ज़्यादा तरीके मिलेंगे.

टीनएजर बच्चों के लिए डिफ़ॉल्ट सेटिंग

टीनएजर बच्चों को इन चीज़ों पर पहले से मौजद सीमाएँ मिलेंगी कि उनसे कौन संपर्क कर सकता है और उन्हें कैसा कंटेंट दिखाई देगा.

संभावित आपत्तिजनक कमेंट और मैसेज रिक्वेस्ट

टीनएजर अकाउंट को छिपाए गए शब्द की सबसे सख्त सेटिंग के ज़रिए संभावित आपत्तिजनक कमेंट और मैसेज रिक्वेस्ट को छिपाने के लिए अपने आप सेट कर दिया जाता है.

स्लीप मोड

टीनएजर अकाउंट में अपने आप हर रोज़ रात 10 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक स्लीप मोड फ़ीचर चालू हो जाता है. स्लीप मोड के दौरान, Instagram नोटिफ़िकेशन म्यूट हो जाते हैं, मैसेज के लिए अपने आप जवाब देने की सुविधा चालू हो जाती है और टीनएजर बच्चे को Instagram बंद करने का रिमाइंडर दिखाई देता है.

रोज़ की समय-सीमा

हर दिन ऐप पर कुल 60 मिनट बिताने के बाद, टीनएजर अकाउंट को Instagram बंद करने के लिए अपने आप एक रिमाइंडर मिलता है.

दिलचस्पी से जुड़ी चीज़ों को एक्सप्लोर करना

टीनएजर अकाउंट में टीनएजर बच्चों को 'एक्सप्लोर' और उनके सुझावों में उन विषयों को चुनने की सुविधा मिलती है, जिन्हें वे ज़्यादा देखना चाहते हैं, ताकि वे उस मज़ेदार और अच्छे कंटेंट का लुत्फ़ उठा पाएँ, जो उन्हें पसंद आता है.

<- एक्सप्लोर करने के लिए स्वाइप करें ->

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अपने सभी सवालों के जवाब पाएँ.

28 मार्च, 2025 को अपडेट किया गया: हम जानते हैं कि टीनएजर बच्चे अपनी उम्र के बारे में झूठ बोल सकते हैं और इसलिए हम इसे रोकने के लिए कदम उठा रहे हैं. उदाहरण के लिए, इसमें यह करना शामिल है कि हम टीनएजर बच्चों को बालिग होने की उम्र के साथ नया अकाउंट बनाकर उसका उपयोग करने से रोकने के लिए उनके ओरिजनल अकाउंट की जानकारी का उपयोग करें या अगर वे बालिग होने की उम्र बताकर बनाए गए अकाउंट से अपने अकाउंट लिंक करने की कोशिश करें तो हम उन्हें ऐसा करने से रोकें.

Instagram टीनएजर अकाउंट के साथ, टीनएजर बच्चों को अपने आप ऐसी सुरक्षा सेटिंग मिलती हैं, जो संपर्क और अनुचित कंटेंट को सीमित करती हैं. साथ ही, ऐसी सेटिंग मिलती हैं जिनसे यह पक्का हो सके कि वे Instagram पर अच्छा समय बिताएँ. पहले से मौजूद इन डिफ़ॉल्ट सेटिंग में कई चीज़ें शामिल हैं, जैसे प्राइवेट अकाउंट, मैसेजिंग पर प्रतिबंध, इन चीज़ों से जुड़े प्रतिबंध कि उन्हें कौन टैग और मेंशन कर सकता है, हर दिन 60 मिनट के बाद ऐप छोड़ने का रिमाइंडर, रात भर नोटिफ़िकेशन म्यूट करना वगैरह.

13-15 साल के टीनएजर बच्चे अपने माता-पिता की परमिशन के बिना इन सेटिंग को कम कड़ी सुरक्षा में नहीं बदल सकते और किसी भी उम्र के टीनएजर बच्चों को "और कंटेंट" वाली सेटिंग चुनने के लिए माता-पिता की परमिशन लेनी होगी. इसके अलावा, वे सभी टीनएजर बच्चे जो 'माता-पिता द्वारा निगरानी' फ़ीचर में एनरोल हैं (चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो), उन्हें इन सेटिंग को कम कड़ी सुरक्षा में बदलने के लिए अपने माता-पिता से मंज़ूरी लेनी होगी.

नहीं. माता-पिता को अपने टीनएजर बच्चों के Instagram के उपयोग के लिए मंज़ूरी देने की ज़रूरत नहीं है. Instagram टीनएजर अकाउंट को इस तरीके से तैयार किया गया है कि माता-पिता को यह सुकून रहे कि उनके टीनएजर बच्चों को अपने आप सुरक्षित, पहले से मौजूद सुरक्षा सेटिंग में रखा जा रहा है. अगर 13 से 15 साल के टीनएजर बच्चे ऑटोमेटिक सेटिंग को कम कड़ी सुरक्षा वाली सेटिंग में बदलना चाहते हैं, तो उन्हें इसके लिए अपने माता-पिता से परमिशन लेनी होगी.

माता-पिता के लिए निगरानी चालू रखते हुए, माता-पिता सेटिंग बदलने के लिए अपने टीनएजर बच्चे की रिक्वेस्ट को स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं. जल्द ही, माता-पिता भी टीनएजर बच्चों की डिफ़ॉल्ट सेटिंग को अपनी ओर से ज़्यादा कड़ी सुरक्षा में बदल पाएँगे, बशर्ते कि उन्होंने माता-पिता के लिए निगरानी चालू की हुई है.

निगरानी फ़ीचर का उपयोग करने के लिए टीनएजर बच्चे और माता-पिता, दोनों के पास Instagram अकाउंट होना चाहिए या उन्हें बनाना होगा.

Instagram टीनएजर अकाउंट दुनिया भर में उपलब्ध हैं.

Instagram टीनएजर अकाउंट के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, कृपया हेल्प सेंटर पर जाएँ.

हम टीनएजर अकाउंट की सुविधा को Instagram पर शुरू कर रहे हैं और आने वाले महीनों में इसे अन्य ऐप्स पर लाएँगे.

नहीं – माता-पिता को अब भी अपने टीनएजर बच्चे के मैसेज पढ़ने की सुविधा नहीं मिलेगी. इस फ़ीचर का मतलब है कि वे यह देख सकते हैं कि पिछले 7 दिनों में उनके टीनएजर बच्चे ने किसके साथ चैट की है, लेकिन वे उन मैसेज का कंटेंट नहीं देख पाएँगे. माता-पिता के लिए हमारे सभी निगरानी फ़ीचर की तरह, इसे भी इस तरह से तैयार किया गया है कि यह माता-पिता को अपने टीनएजर बच्चे के ऑनलाइन अनुभवों पर ज़्यादा कंट्रोल देने के साथ ही टीनएजर बच्चों की प्राइवेसी और आज़ादी को सुरक्षित रखने के बीच संतुलन कायम कर सके.

सभी टीनएजर बच्चों को, जिसमें क्रिएटर्स भी शामिल हैं, नए Instagram टीनएजर अकाउंट के अनुभव में शामिल किया जाएगा. Instagram टीनएजर अकाउंट कुछ ऐसी समस्याओं से निपटने में मदद करने के लिए बनाए गए हैं, जिनके बारे में हमें लगता है कि क्रिएटर्स को इनका सामना करना पड़ सकता है. इन समस्याओं में स्पैम या धोखाधड़ी वाले DM, धमकाना या उत्पीड़न करने जैसे नुकसान पहुँचाने वाले इंटरैक्शन शामिल हैं. क्रिएटर्स के लिए Instagram टीनएजर अकाउंट के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, कृपया हेल्प सेंटर पर जाएँ.

ज़्यादा जानकारी

आप Instagram टीनएजर अकाउंट के बारे में ज़्यादा जानने के लिए फ़ैमिली सेंटर, हेल्प सेंटर और Meta न्यूज़रूम पर जा सकते हैं.